फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav tweeted about examination dates of uppcs mains 2017

यूपी पीसीएस मेंस: अखिलेश बोले-अभ्यर्थियों के साथ अन्याय कर रही सरकार

Mon, 18 Jun 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav tweeted about examination dates of uppcs mains 2017
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala

यूपीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 की तारीखों को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई है।  रविवार को ट्वीट कर उन्होंने आयोग द्वारा घोषित तारीखों को अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने की मांग की है। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तैयारी का पर्याप्त समय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को कम से कम एक महीने का समय तैयारी के लिए मिलना चाहिए। ऐसा न करके सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 की घोषणा 7 जून को की थी। यह परीक्षाएं 18 जून से 6 जुलाई तक होनी है। इलाहाबाद और लखनऊ जनपद में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed