फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav tweet his reaction and replied to modi on mahamilawat

अखिलेश ने ट्वीट कर दिया प्रधानमंत्री को जवाब, महागठबंधन को बताया संगम

Sat, 09 Feb 2019 05:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Feb 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav tweet his reaction and replied to modi on mahamilawat
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महागठबंधन को महामिलावट बताने के बाद शनिवार को अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जो ढाई लोग गठबंधन को महामिलावट कह रहे हैं वो किस शुद्धता की खोज में हैं ? 
विज्ञापन


गठबंधन को संगम से जोड़ते हुए उन्होंने आगे लिखा कि भारत विभिन्न समुदायों का संगम है। यह गठबंधन, यह संगम, इस विभिन्नता का मिलाप है। लोग एक दूसरे के सुर में सुर मिलाएंगे और भारत के लिए एक नया गीत गाएंगे। दलों और विचारधाराओं के संगम से भाजपा क्यों डर रही है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गुरुवार को संसद में विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए तंज कसा था कि यह महागठबंधन नहीं महामिलावट है। 

कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 2019 के चुनाव में भाजपा के अकेले रहने और हमारी कई संस्कृतियों के बहुरंगी दृष्टिकोष के बीच मुकाबला है। गठबंधन अपनी विविधता से ताकत हासिल करेगा और हर आवाज हमारे देश के संघवाद को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed