फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav to start samajwadi rath yatra in november

रजत जयंती से पहले चुनावी पथ पर अकेले ही रथ लेकर निकलेंगे अखिलेश

Thu, 20 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav to start samajwadi rath yatra in november
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर संग्राम के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा के रजत जयंती समारोह से दो दिन पहले ही चुनावी रथ पर सवार हो जाएंगे। उन्होंने ‘विकास से विजय की ओर’ समाजवादी विकास रथयात्रा तीन नवंबर से शुरू करने का एलान किया।

विज्ञापन


अखिलेश ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर यात्रा की जानकारी दी। अब यह भी तय हो गया कि अखिलेश पांच नवंबर को सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं होंगे। युवा संगठनों के समारोह के बहिष्कार के बाद यह सपा के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है।
विज्ञापन


सपा का मौजूदा विवाद 13 सितंबर को उस समय शुरू हुआ था जब अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल यादव को कमान गई थी। इसके अगले ही दिन अखिलेश ने घोषणा की थी कि वे 3 अक्तूबर से समाजवादी विकास रथयात्रा निकालेंगे। तब यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सीएम ने मुलायम सिंह को पत्र लिखकर कहा कि तीन अक्तूबर को किन्हीं कारणों से यात्रा शुरू नहीं की जा सकी थी। इस समय सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टी के प्रचार में जुट गए हैं। ऐसी दशा में सरकार बनाने के लिए मैं चुनाव प्रचार के उद्देश्य से विकास रथयात्रा प्रारंभ करने जा रहा हूं।

इसका विस्तृत कार्यक्रम जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को समय-समय पर भेजा जाएगा। उन्होंने रथयात्रा प्रारंभ करने की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भी दी है।

रथयात्रा के बहाने रजत जयंती से किनारा

akhilesh yadav to start samajwadi rath yatra in november

माना जा रहा है कि अखिलेश ने रथयात्रा के बहाने 5 नवंबर को जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा के रजत जयंती समारोह से किनारा कर लिया है। समारोह की घोषणा मुलायम सिंह ने 14 अक्तूबर को की थी।

मंगलवार को ही सपा के युवा संगठनों ने रजत जयंती समारोह के बहिष्कार का फैसला किया। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि यूथ ब्रिगेड के बिना सीएम भी समारोह में शामिल नहीं होंगे।

एक्सप्रेस-वे पर वाया सैफई आगरा तक रहेगा रूट
‘विकास से विजय की ओर’ अखिलेश की विकास रथयात्रा विकास का सिंबल बनाकर पेश किए जा रहे समाजवादी एक्सप्रेस-वे से गुजरेगी। पहले चरण में रथयात्रा का रूट लखनऊ से आगरा हो सकता है। इस दौरान सीएम एक दिन सैफई में रुक सकते हैं। दरअसल, इस रूट पर वे सभी जिले पड़ते हैं, जिन्हें सपा का परंपरागत गढ़ माना जाता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है रथ

akhilesh yadav to start samajwadi rath yatra in november

मुख्यमंत्री के लिए बस को भव्य रथ का रूप दिया गया है। इस एयरकंडीशंड रथ में सीएम का दफ्तर भी रहेगा और आराम करने के लिए केबिन भी। इसमें साउंड सिस्टम के साथ ही हाइड्रोलिक लिफ्ट लगी हुई है। इससे सभाओं को संबोधित किया जा सकता है।

हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी सभा
रथयात्रा का जिम्मा युवा नेताओं पर रहेगा। उनका तमाम स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी सभा हो। बीच-बीच में स्वागत और नुक्कड़ सभाएं चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed