{"_id":"5adb76214f1c1b350a8b5c4a","slug":"akhilesh-yadav-targets-uttar-pradesh-government-over-law-and-order-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार की अपराध नियंत्रण में रुचि नहीं: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार की अपराध नियंत्रण में रुचि नहीं: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश जघन्य अपराधों का राज्य बनता जा रहा है। सरकार की अपराध नियंत्रण में रुचि ही नहीं है। उसके तमाम सांसद, विधायक और मंत्री अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारी भाजपा की कठपुतली बनते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एनकाउंटर से कानून-व्यवस्था सुधर रही है तो अपराधों में वृद्धि क्यों हो रही है?
अखिलेश ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि बलात्कार और छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अमानवीय, जघन्य कांड रोज हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में भी अपराध थम नहीं रहे। दहशत में बड़ी संख्या में छात्राओं ने स्कूल-कॉलेज जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पुलिस में सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर कई युवतियों-किशोरियों ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश में हुई घटनाओं की गूंज विदेश और राष्ट्रमंडल तक पहुंच गई है। यौन हिंसा के आंकड़े भयावह हैं।
विज्ञापन