फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav talks about the bottle he had while visit to JPNIC Lucknow.

यूपी: मुख्यमंत्री योगी के तंज, जेब में स्वीडन वाली बोतल लेकर घूम रहा बबुआ... पर अखिलेश ने किया पलटवार

Wed, 29 Dec 2021 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Dec 2021 04:50 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे जनता का समर्थन सपा को मिल रहा है भाजपा का डर बढ़ रहा है। आयकर विभाग की रेड करवाई जा रही है क्योंकि दिल्ली वालों को पता है कि यूपी में हार गए तो दिल्ली की कुर्सी भी चली जाएगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav talks about the bottle he had while visit to JPNIC Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपीएनआईसी में। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उनकी जेब में एक बोतल नजर आई थी जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज किया था कि सपा नेताओं के घर की दीवारों से लक्ष्मी निकल रही है और जब जनता के सामने असली चेहरा आ रहा है तो सपा का बबुआ जेब में स्वीडन वाली बोतल लेकर घूम रहा है।

विज्ञापन


इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह कांच की बोतल है जिसमें गर्म पानी रहता है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि भाजपा, योगी को भांग घुले कुएं का पानी पिला रही है। पहले गलत आदमी के घर रेड करवा दी और अब ये गर्म पानी की बोतल नहीं देख पा रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे जनता का समर्थन सपा को मिल रहा है भाजपा का डर बढ़ रहा है। आयकर विभाग और सीबीआई की रेड करवाई जा रही हैं और दिल्ली के नेताओं का यूपी आना-जाना बढ़ गया है। इसी तरह से तमिलनाडु, कर्नाटक और बंगाल में भी केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की और वही सिलसिला अब यूपी में चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को अपनी कुर्सी जाने का भी डर सता रहा है क्योंकि दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बनी तो यूपी की वजह से बनी। इसलिए दिल्ली वाले भी डर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आने वाले समय में दिल्लीवालों को योगी से खतरा नजर आने लगे तो उन पर भी छापे पड़ने लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी करने के बाद दावा किया गया था कि काला धन खत्म हो जाएगा पर नहीं हुआ। कानपुर के व्यापारी पर छापा मारने के बाद कहा जा रहा है कि जीएसटी पकड़ी गई है। इसका मतलब है कि जीएसटी भी फेल हो गई। इन सबकी जिम्मेदारी भाजपा वालों की है। भाजपा की सरकार ने आम जनता व व्यापारी सब परेशान हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के 11 यूपी दौरों पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यूपी ने प्रधानमंत्री बनाया है यूपी ही हटाएगा। यूपी की जनता योगी से नाराज है। नौजवान परेशान हैं किसान परेशान हैं। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed