UP News: एस्मा पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले-कभी भी फट सकता अफसर-कर्मियों के बीच आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी
यूपी में एस्मा कानून लागू होने पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। कहा कि अफसर-कर्मियों के बीच आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकार ने अगले छह महीने तक अनिवार्य सेवा अनुरक्षण क़ानून (ESMA) लागू किया है। इसके बाद छह महीने तक हड़ताल पर रोक लग गई। एस्मा कानून लागू पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने इसे यूपी के खराब हालात बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। लिखा कि एस्मा लागू करना इस बात का संकेत है कि यूपी में खराब हालात लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा जोड़-तोड़ और हेराफेरी करके सरकार बना तो लेती है, लेकिन उसे सरकार चलाना नहीं आता।
अधीन लोगों पर ही पाबंदी लगा रही सरकार
लिखा कि सरकार को पता है कि कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच विरोध और आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। इसीलिए अपने अधीन लोगों पर ही पाबंदी लगा रही है। प्रदेश ही देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और अर्द्धसरकारी संस्थानों पर काम करने वाले लोग खराब नीतियों से मजबूर परेशान हैं। उनमें असंतोष फैल रहा है। जो कभी भी हड़ताल बनकर उभर सकता है। इसीलिए सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।
उप्र सरकार का ये फ़रमान अपने आप में उप्र में लगातार बढ़ते ख़राब हालातों को बयां कर रहा है कि अगले 6 महीनों तक अनिवार्य सेवा अनुरक्षण क़ानून (ESMA) के तहत हड़ताल पर प्रतिबंध होगा।
सच्चाई ये है कि भाजपा को जोड़-तोड़ और हेराफेरी से सरकार बनाना तो आता है पर भ्रष्ट आचार-विचार के कारण…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 8, 2024