फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav surrounded BJP government on implementation of ESMA law in UP

UP News: एस्मा पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले-कभी भी फट सकता अफसर-कर्मियों के बीच आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी

Sun, 08 Dec 2024 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

यूपी में एस्मा कानून लागू होने पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। कहा कि अफसर-कर्मियों के बीच आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav surrounded BJP government on implementation of ESMA law in UP
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकार ने अगले छह महीने तक अनिवार्य सेवा अनुरक्षण क़ानून (ESMA) लागू किया है। इसके बाद छह महीने तक हड़ताल पर रोक लग गई। एस्मा कानून लागू पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने इसे यूपी के खराब हालात बताया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। लिखा कि एस्मा लागू करना इस बात का संकेत है कि यूपी में खराब हालात लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा जोड़-तोड़ और हेराफेरी करके सरकार बना तो लेती है, लेकिन उसे सरकार चलाना नहीं आता। 

विज्ञापन

अधीन लोगों पर ही पाबंदी लगा रही सरकार

लिखा कि सरकार को पता है कि कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच विरोध और आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। इसीलिए अपने अधीन लोगों पर ही पाबंदी लगा रही है। प्रदेश ही देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और अर्द्धसरकारी संस्थानों पर काम करने वाले लोग खराब नीतियों से मजबूर परेशान हैं। उनमें असंतोष फैल रहा है। जो कभी भी हड़ताल बनकर उभर सकता है। इसीलिए सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed