{"_id":"61515b2f8ebc3e59df165b91","slug":"akhilesh-yadav-supports-bharat-band-of-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा ने भारत बंद का किया पूर्ण समर्थन, अखिलेश बोले - किसान आंदोलन भाजपा में टूट का कारण बनने लगा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा ने भारत बंद का किया पूर्ण समर्थन, अखिलेश बोले - किसान आंदोलन भाजपा में टूट का कारण बनने लगा है
Mon, 27 Sep 2021 11:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:18 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के आह्वान पर किए गए भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान न करने वाली भाजपा की सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक आधार नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।
विज्ञापन
वहीं, सरकार की तरफ से ‘भारत बंद’को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। बंद के दौरान आमजनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह भारत बंद को देखते हुए भ्रमणशील रहें। आमजन को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।
जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। जहां वे ज्ञापन सौंपना चाहें और पत्रक देना चाहें, अधिकारी उसे लें। उन्होंने बताया कि जिलों के पास पर्याप्त पुलिस बल है।