फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav suggested bjp to review the defeat in vidhan sabha election

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को दी नसीहत

Thu, 13 Dec 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Dec 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav suggested bjp to review the defeat in vidhan sabha election
अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है। जनता ने जता दिया है कि सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। अहंकार और फरेब की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। देश के गरीबों, नौजवानों, किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों की उपेक्षा के परिणाम अच्छे नहीं होते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बयान में कहा कि आजादी की लड़ाई के समय जो मूल्य स्थापित हुए थे, वे आज की राजनीति में भी मानक हैं। उनका तिरस्कार करने वालों की जिंदगी ज्यादा नहीं हो सकती है। भारत सामाजिक सद्भाव और परस्पर सौहार्द की आधारशिला पर टिका है। संवैधानिक मर्यादाओं से खिलवाड़ और नफरत की राजनीति करने की साजिशें जनता की निगाह से छुपी रहने वाली नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विडंबना है कि भाजपा नेतृत्व दो तरह की बातें कर रहा है। वह अपने कार्यकर्ताओं को भी बहकाने में लगा है। अपनी हार से कोई सबक सीखने के बजाय उल्टे हार से निराश न होने और 2019 के चुनाव की बात कर रहा है। लोकतंत्र में जनादेश को सम्मानजनक तरीके से बिना किसी लागलपेट के पूरी ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। लेकिन, भाजपा लगता है अपनी जनविरोधी नीतियों में बदलाव नहीं लाना चाहती हैं। जन समस्याओं से मुंह फेरने का नतीजा उसके सामने है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, नोटबंदी और जीएसटी से आर्थिक संकट गहराया है। व्यापार चौपट हुआ है और बेरोजगारी बढ़ी है। इसे स्वीकार करने को भाजपा नेतृत्व अब भी तैयार नहीं है। भाजपा की आर्थिक-सामाजिक नीतियों से देश को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, सपा ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। समाज को बांटने वाली ताकतों का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed