बोले अखिलेश- हम नंबर 1 थे लेकिन घर के झगड़े ने कहां से कहां पहुंचा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के मौजूदा हालात पर अपनी चिंता भी साझा की। उन्होंने कहा, हम नंबर एक पर चल रहे थे लेकिन लगातार चल रहे विवादों की वजह से पार्टी कहां से कहां पहुंच गई।
सीएम आवास पर हुई इस खास मीटिंग में किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, दुर्गाशंकर यादव, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रियाज अहमद, अरविंद सिंह गोप, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, नरेन्द्र सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
अखिलेश ने पूरे विवाद की वजह पर चर्चा की और इशारे में ये भी कहा कि हम कहां थे और हमें कहां पहुंचा दिया।
'इन सबके चलते कार्यकर्ताओं में भ्रम है'
उन्होंने कहा कि इन सबके चलते कार्यकर्ताओं में भ्रम है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मौजूद लोगों ने अखिलेश से कहा कि आप अकेले ही चलिए।
बता दें कि शुक्रवार को अखिलेश यादव ने 3 नवंबर को होने वाली समाजवादी रथयात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की।
इससे पहले शिवपाल यादव ने भी जिलाध्यक्षों और महासचिवों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सपा की रजत जयंती से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई थी।