फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks to his party workers in lucknow.

उर्दू से इतनी ही नफरत है तो ‘मुमकिन है‘ नारे पर रोक लगाए भाजपा: अखिलेश यादव

Sun, 10 Mar 2019 11:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Mar 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks to his party workers in lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में उर्दू गेट ध्वस्त करने पर कहा कि अगर उर्दू भाषा से भाजपा सरकार को इतनी ही नफरत है तो दिल्ली में ‘मुमकिन है‘ नारे पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए। वही लोग आजकल ...मुमकिन है नारे का प्रयोग कर रहे हैं। अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, वाराणसी से कानपुर और नोएडा तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसलिए दौड़ लगा रहे हैं ताकि चुनाव से पहले पुराने कामों को नया दिखाया जा सके। भाजपा ने लोकतंत्र में नई परंपरा शुरू की है, उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास। लेकिन प्रदेश का मतदाता जानता है कि भाजपा को रोकने की ताकत सिर्फ सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में ही है।
विज्ञापन


उन्होंने उन्नाव व कानपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों से चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। कहा, भाजपा की केंद्र सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार द्वारा बनाए गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसा एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं बना सकी। उसकी कार्यक्षमता इतनी भी नहीं कि एक पुल भी बना सके। सपा सरकार में लखनऊ में मेट्रो परियोजना शुरू हुईं थीं। सपा सरकार बनने पर लखनऊ से उन्नाव तक मेट्रो रेल चलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नोटबंदी के बाद जनता का धन बैंकों में जमा हुआ जिसे नीरव मोदी जैसे कारोबारी लूटकर विदेश भाग गए। किसान कर्ज से परेशान हैं। जनता को भाजपा की मार्केटिंग और ब्रांडिंग से सावधान रहना होगा। उसका स्वदेशी आंदोलन धोखा है।

भाजपा-कांग्रेस की आर्थिक नीतियां एक जैसी

अखिलेश ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा, जो भाजपा है, वही कांग्रेस और जो कांग्रेस है वही भाजपा है। दोनों दलों की आर्थिक नीतियां समान हैं। भाजपा राज में युवा बेरोजगारी का शिकार हैं। कारोबार बंद हैं और महिलाएं रोजाना अपमानित हो रही हैं। दुनिया के तमाम देशों से भी हम पिछड़े हुए हैं। भाजपा के कारनामों से लोग ऊब गए हैं और अब देश में एक नई सरकार और एक नए प्रधानमंत्री की मांग उठ रही है।

'एक मेगावाट विद्युत उत्पादन भी यूपी में नहीं हुआ'
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि गुजरात में कितने पावर प्लांट बंद हुए हैं, इसका ब्योरा भी पीएम को देना चाहिए। सच्चाई यह है कि भाजपा राज में एक मेगावाट विद्युत उत्पादन भी यूपी में नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारा दिया, ‘एक भी वोट न तो घटने पाए और न ही एक भी वोट बंटने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed