{"_id":"659e4d4c40b9fe1eca0670f2","slug":"akhilesh-yadav-speaks-to-his-leaders-on-varius-issues-in-meeting-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सपा विधायकों ने अखिलेश से की स्वामी प्रसाद मौर्य की शिकायत... तो ये मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सपा विधायकों ने अखिलेश से की स्वामी प्रसाद मौर्य की शिकायत... तो ये मिला आश्वासन
Wed, 10 Jan 2024 02:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:39 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा काम धर्म का नहीं है। हमारा काम गैर बराबरी दूर करने का है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म को लेकर की जा रही टिप्पणी पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि हमारा काम धर्म का नहीं है, गैर बराबरी दूर करने का है। हमारा रास्ता वही है जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया का था जिस पर चलकर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने संघर्ष करना सिखाया। इस दौरान कई विधायकों ने उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य की भी शिकायत की। इस पर अखिलेश यादव ने ऐसी बातें दोबारा न होने देने का आश्वासन दिया। सपा अध्यक्ष पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि सपा अपने कई विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उतनी ही सीटें दी जाएंगी, जितने पर उसके पास जीतने वाले प्रत्याशी होंगे। अपने नेताओं को अखिलेश ने बेरोजगारी और महंगाई सरीखे आमजन के मुद्दों पर ही केंद्रित रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ परिवार को एंट्री...सुग्रीव किला की बैठक में पास हुआ मंदिर मुक्ति का पहला प्रस्ताव; पूरी कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार, 42 दरवाजे होंगे स्वर्ण जड़ित, तीन दिन में लगेंगे 13 दरवाजे
मायावती के बारे में कही ये बातें
अखिलेश यादव ने कहा है कि मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।