फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on UP government programme in Lok Bhawan.

दूसरे के कामों का फीता काटने वालों का पत्ता काटने को जनता तैयार : अखिलेश यादव

Thu, 26 Dec 2019 11:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on UP government programme in Lok Bhawan.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ढाई साल से ऐसा दल सत्तारूढ़ है जिसे जनसेवा से कुछ लेना-देना नहीं है। दूसरे के कामों का फीता काटने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि जनता उनका पत्ता काटने के लिए तैयार बैठी है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी एक बयान में कहा कि सपा सरकार में लोकभवन का निर्माण और लोकार्पण हुआ। लोकभवन से लोक प्रशासन चलता है, सुशासन का संदेश जाता है। लेकिन, भाजपा सरकार में लोकभवन से अन्यायपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। अत्याचार की पराकाष्ठा यह है कि निर्दोषों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


सनद रहे कि जो सरकार जनता को दुख-दर्द पहुंचाती है, लोकतंत्र में जनता भी समय आने पर अपना निर्णय करने में झिझकती नहीं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने खुद ही राज्य सभा में कहा है कि एनपीआर ही एनआरसी का आधार होगा तो ये भाजपाई कितना झूठ बोलकर गुमराह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके छिपे उद्देश्यों का अब भंडाफोड़ हो चुका है। सीएए, एनआरसी, एनपीआर जनता के लिए समस्या बनकर आई है। यह सामाजिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ साजिश है। देश की एकता को खंडित करने वालों की चलाचली की बेला आ गई है।

यूपी को बनाया बीमारियों का घर

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बीमारी का घर बना दिया है। आयुष्मान भारत योजना फर्जी है। 70 लाख लोगों को निशुल्क इलाज कहां से मिल गया जबकि जन औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवाइयां ही उपलब्ध नहीं हैं। बेहतर सड़क, शिक्षा, परिवहन और चिकित्सा सुविधाएं कहां है?

किसानों और नौजवानों की जिंदगी में छाया अंधेरा छांटने के लिए क्या हो रहा है? या तो सरकार भ्रमित है अथवा जनता को भ्रमित करने को अपनी सफलता मानती है।

भाजपा खुद बनी जनता के लिए समस्या

अखिलेश ने कहा कि भाजपा में सेवा का संस्कार ही नहीं है। सुशासन का अर्थ तो सरकारी दखल कम होने का है, लेकिन यहां तो दमन के सहारे सत्ता चलाई जा रही है। भाजपा खुद ही जनता के लिए समस्या बन गई है। प्रधानमंत्री के दावे पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि जब अर्थव्यवस्था मंदी से घिरी है, किसानों की आत्महत्या थम नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed