फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on double murder in Badaun.

बदायूं में दोहरा हत्याकांड: अखिलेश यादव बोले- पुलिस काम करती तो रोकी बचाई जा सकती थी दो भाइयों की जान

Wed, 20 Mar 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Mar 2024 04:41 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं में हुए हत्याकांड पर कहा कि अगर पुलिस समय पर काम करती तो दोनों भाइयों की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on double murder in Badaun.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड पर कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहाल है। अगर पुलिस ठीक से काम करती तो दो भाइयों की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवरिया में हुई घटना में सरकार ने तीस अधिकारियों को निलंबित किया था। वहां भी वारदात के बाद ही कार्रवाई की गई। यहां पर भी लापरवाही की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष देवरिया के फतेहपुर गांव में प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद उसके समर्थकों व गांव के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। मामले में तीस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। देवरिया हत्याकांड देश भर में चर्चा का विषय रहा था।


भाजपा सरकार में बने मेडिकल कॉलेज आधुनिक खंडहर हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि कई विभागों में कंपटीशन चल रहा है कि कौन अपना स्तर ज्यादा गिराएगा। इस सरकार ने एक भी जिला अस्पताल नहीं बनवाया जिसमें गरीब का इलाज हो पाए, जितने मेडिकल कॉलेज बने वह आधुनिक खंडहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed