फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks in SP national conference.

'मोदी जी, यूपी के बिना नहीं होगा देश का विकास'

Sat, 11 Oct 2014 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Oct 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks in SP national conference.

मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बता रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि यूपी देश का सबसे बड़ा बाजार है। यहां के आंकड़ों के बिना देश के विकास के आंकड़ों में सुधार नहीं होगा। प्रदेश सरकार विकास के लिए हमेशा केंद्र की मदद करेगी। हम यूपी के विकास के लिए केंद्र से लड़ेंगे भी।

विज्ञापन


सपा के तीन दिवसीय अधिवेशन के खुला सत्र में अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को विकास के एजेंडे पर लाने का काम किया है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के जरिये जनता तक पहुंचा जा रहा है।
विज्ञापन


उपचुनावों के जरिये जनता ने और बेहतर काम करने का मौका दिया है। प्रदेश सरकार ने अपने घोषणापत्र पर अमल किया है। भाजपा सरकार जिस घोषणापत्र पर चुनाव जीतकर आई, उस पर काम नहीं कर रही। क्या झाड़ू लगाना उनके घोषणापत्र में था? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया को बता रहे हैं कि भारत सबसे बड़ा बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, यूपी के आंकड़े ठीक हुए बिना देश के आंकड़े ठीक नहीं हो सकते। यूपी देश का बड़ा बाजार है। हम केंद्र सरकार की विकास के लिए हमेशा मदद करेंगे। हमने रायबरेली में एम्स के लिए जमीन दी। हम केंद्र से बड़ी परियोजनाएं मांगेंगे और उनके लिए लड़ेंगे भी।

गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

Akhilesh Yadav speaks in SP national conference.

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने अच्छा काम किया है। एंबुलेंस सेवाओं पर जनता का भरोसा है। एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ाईं। डॉक्टरों की भर्ती की। हमने बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर और किसानों के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया। तीन शहरों में एक साथ मेट्रो का काम चल रहा है। साइकिल ट्रैक भी बना रहे हैं।

सपा सरकार ने ही लोहिया पार्क बनाया। अब जनेश्वर मिश्र पार्क बना रहे हैं। यदि केंद्र सरकार पर्याप्त कोयला और कोटे की पूरी बिजली दे तो लोगों को पर्याप्त बिजली मुहैया कराएंगे। कई बिजली परियोजनाओं पर काम चल रहा है। भविष्य में गांवों को 16 और शहरों को 20 घंटे बिजली दी जाएगी।

केंद्र ने महंगी कर दी जीवन रक्षक दवाएं

Akhilesh Yadav speaks in SP national conference.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कैंसर और अन्य गंभीर रोगों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने जीवन रक्षक दवाओं से कंट्रोल हटा लिया। जीवन रक्षक दवाइयां महंगी हो गई हैं। इससे गरीबों का इलाज प्रभावित होगा।

उपचुनावों में हर जाति-धर्म के लोगों ने मदद की

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सपा को हर जाति-धर्म के लोगों ने मदद की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। वेस्ट यूपी में जिन सीटों पर सपा जीतती नहीं थी, वहां भी कामयाबी मिली। इतना वोट भी पहले कभी नहीं मिला।

सभी सड़कें हमारी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों पर बहुत काम हुआ हुआ है। लोकसभा चुनाव में हम जनता को यह नहीं बता पाए कि सूबे की सभी सड़कें राज्य सरकार की नहीं हैं। नेशनल हाईवे और जीटी रोड भी हैं। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

दूसरे राज्यों में करेंगे पार्टी का विस्तार
अखिलेश ने कहा कि यदि हम बूथ स्तर पर काम करेंगे तो आने वाले समय में यूपी की तरह दूसरे राज्यों में समाजवादी पार्टी खड़ी हो जाएगी। गरीब, किसान, नौजवान, मुसलमान को यही विचारधारा आगे ले जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed