{"_id":"3cb8cc4f77d09f54a311a646e2172470","slug":"akhilesh-yadav-speaks-against-bsp-goverment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में तो एक फोटो पोस्ट करने पर कट जाता है टिकटः अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में तो एक फोटो पोस्ट करने पर कट जाता है टिकटः अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 14 Jan 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 के लिए आज से ही हम जुटे तो कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार सबसे उदार और लोकतांत्रिक सरकार है।
विज्ञापन
बसपा पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा में तो एक फोटो पोस्ट करने पर ही टिकट कट जाता है। काम के मामले में यूपी देयर की दूसरी सरकारों के लिए एक उदाहरण है। ये सब बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में मिग 21 के उद्घाटन समारोह में कही।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में आजम खां ने ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाई। ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाने के बाद आजम खां ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। आजम खां ने कहा कि समाज में मेरी छवि बहुत खराब बन चुकी है। सोसाइटी के लोग मुझसे सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। आजम खां ने कहा कि मेरी छवि खराब करने में बीजेपी का सबसे बड़ा योगदान है।
विज्ञापन