फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says to focus on work.

अब बोलेंगे नहीं, दो साल सिर्फ काम : अखिलेश

Mon, 16 Mar 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Mar 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says to focus on work.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को साफ किया कि अपने कार्यकाल की शेष अवधि में वह अपना पूरा ध्यान काम करने पर देंगे। कहा, अब बोलेंगे नहीं, अगले दो वर्षों में वादे पूरे करेंगे। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पूरे साल काम करेंगे।

विज्ञापन


सीएम अपने सरकारी आवास पर भदोही कारपेट एक्सपोर्ट मार्ट का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनकी सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।
विज्ञापन


इस पर टिप्पणी के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, वह कुछ बोलेंगे नहीं, अगले दो साल काम करके वादे पूरे करेंगे। किसान वर्ष में किसानों को आर्थिक रूप से कैसे मजबूत किया जाए, इस पर गौर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जो भी अतिरिक्त करना होगा, करेंगे। कहा, कुछ राज्यों में बड़े पैमाने पर ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत हुई है। प्रदेश में भी इसे बढ़ावा दिया जाएगा। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक रिटायर्ड कर्नल गाजर की खेती पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमने वहां किसानों के आड़े आ रही दिक्कतों को दूर किया है।

'भाजपा के लोग सिर्फ गाय की बातें करते हैं'

Akhilesh Yadav says to focus on work.

सीएम ने कहा, भाजपा के लोग गाय पालते नहीं लेकिन गाय की बातें बहुत करते हैं। हम गाय के दूध को बढ़ावा देंगे। अभी गाय के दूध के प्रोडेक्ट बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। हम ये प्रोडक्ट तैयार कराएंगे। पराग के जरिये उन्हें मार्केट में लाएंगे।

बोनस देना पड़ा तो गाय के दूध पर बोनस भी देंगे। उनकी सरकार ने कामधेनु डेयरी पर काफी काम किया है। इससे दूध का उत्पादन बढ़ा है और दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ी है। दूध उत्पादक भी किसान ही हैं।

कहा, बुंदेलखंड में तिल की खेती को बढ़ावा देंगे। तिल पर बोनस भी देंगे। हमने किसानों को जो सोलर पंप दिए हैं, उनमें एक भी शिकायत नहीं है। मछली व कुक्कुट पालन पर और ध्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed