{"_id":"6135cb1af02a4217904b6e92","slug":"akhilesh-yadav-says-people-are-against-bjp-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत पर अखिलेश यादव: कहा- जनता में अभूतपूर्व एकता, अब भाजपा खत्म!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत पर अखिलेश यादव: कहा- जनता में अभूतपूर्व एकता, अब भाजपा खत्म!
Mon, 06 Sep 2021 01:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:32 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के खिलाफ है। प्रदेश में ऐसा माहौल है कि भाजपा का 2022 में सफाया होना तय है।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फनगर में किसान महापंचायत और भदोही में सपा की रैली पर कहा कि जनता में भाजपा के खिलाफ अभूतपूर्व एकता है। अब भाजपा की सरकार चली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक तरफ किसानों की और दूसरी तरफ पूर्वी यूपी में शिक्षकों और आम जनता की अभूतपूर्व एकजुटता ने दिखा दिया है कि भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी और दंभी सत्ता अब कभी वापस नहीं आएगी। ये भाजपा के कहर के ख़िलाफ़ जनमत की लहर है। भाजपा ख़त्म!
विज्ञापन
बता दें कि अखिलेश यादव ने रविवार को भदोही के इनारगांव में शिक्षक अधिवेशन को संबोधित किया और कहा कि योगीजी इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो शिलान्यास का शिलान्यास करते हैं। पहले के काम को अपना बनाकर लोकार्पण करते हैं। सरकारी उपक्रमों को बेचकर सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। भाजपा ने बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है और गरीबों को धोखा दिया है। किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, नौजवान सभी अब यूपी में बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार ने किसान, नौजवान, बुनकर सभी का भला किया। जब हमारी सरकार थी तो शिक्षामित्रों का सम्मान था, वित्तविहीन शिक्षकों को भी मानदेय देने का इंतजाम किया था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सब बंद हो गया। कोरोना काल में शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। मौत का आंकड़ा छिपाया गया। मजदूरों को सुविधा नहीं मिली। कई किलोमीटर तक पैदल चलते-चलते 90 मजदूर जान गंवा बैठे। बावजूद इसके उनकी मदद नहीं की गई। समय से इलाज न मिलने व दवा की के कारण कई लोगों की जान चली गई। भाजपा सरकार ने किसानों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों को धोखा दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रप्रेम की बात करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय संपत्ति बेच रहे हैं। आज स्थिति यह है कि अगर पैसा है तो ट्रेन, पटरी, हवाई जहाज तक बिक रही है। कहा कि हमारी सरकार में किसानों, बुनकरों को बिजली की मदद मिलेगी। उन्हें सहूलियत दी जाएगी।