फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says law and order is in worst condition in up

दिवाली से पहले यूपी में खेली जा रही खून की होली, राज्यपाल ने साधा मौन: अखिलेश

Thu, 01 Nov 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says law and order is in worst condition in up
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज तो लूट राज का पर्याय बन गया है। दीवाली से पहले यूपी में खून की होली खेली जा रही है। प्रदेशवासियों को न तो पीएम सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही सीएम। 

विज्ञापन


उन्होंने खेद जताया कि दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने भी मौन साध रखा है। उन्हें संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट भेजनी चाहिए। घटनाओं के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री चाहे जितने अल्टीमेटम दें, प्रशासनिक तंत्र पर उसका कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक मॉल में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र प्रयागराज में छात्रावास के भीतर सुमित शुक्ला की हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली के हीरा व्यापारी लोकेश दुबे को बदमाशों ने गोली मारकर 1.70 करोड़ रुपये की ज्वैलरी और कैश लूट लिया। हालत यह है कि राजधानी लखनऊ में ही घटी कई संगीन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है। खुद लखनऊ के कप्तान के बंगले से 10 लाख की चोरी का आठ साल में भी खुलासा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed