फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says jawans and farmers are in trouble under BJP rule

यूपी: अखिलेश यादव का हमला, बोले-भाजपा राज में जवान और किसान दोनों संकट में

Sat, 02 Oct 2021 11:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Oct 2021 11:29 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जवान और किसान दोनों संकट में हैं। भाजपा समाज और लोकतंत्र के लिए खतरा है। सपा सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says jawans and farmers are in trouble under BJP rule
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था, जिसे पूरी दुनिया मानती है। वहीं, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश को राह दिखाई थी। लेकिन भाजपा राज में जवान और किसान दोनों संकट में हैं। वे गांधी और शास्त्री जयंती पर लोहिया सभागार में हुए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के दर्शन से ही देश व समाज की प्रगति संभव है। लेकिन गांधी की हत्या जिस विचार के लोगों ने किया था आज वही देश को तबाह करने में लगे हैं। भाजपा किसानों को आतंकवादी बताती है। हत्या, अपराध, लूट और अराजकता इस समय यूपी की पहचान बन गई है। 
विज्ञापन


भाजपा समाज और लोकतंत्र के लिए खतरा है। सपा सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की यात्राएं लगातार चल रही हैं। असली यात्रा अब सरकार बनाने की शुरू हो रही है। हर वर्ग का सम्मान सपा में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले अखिलेश ने गांधी आश्रम हजरतगंज में महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खादी आश्रम में प्रबंधक व कर्मचारियों ने अखिलेश का स्वागत किया और उन्हें खादी, चरखा एवं गांधी साहित्य भी भेंट किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed