फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says government can not save children from dogs in sitapur

एनकाउंटर करने वाली सरकार कुत्तों से बच्चों को नहीं बचा पा रही: अखिलेश यादव

Thu, 10 May 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says government can not save children from dogs in sitapur
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काननू व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। गुरुवार को राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में अखिलेश यादव ने मेरठ के नरेंद्र गुर्जर और उन्नाव में रेप पीड़िता के पिता की जेल में मौत का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न ने दोनों की जान ली है। यह सरकार एनकाउंटर के जरिए भय का माहौल बनाना चाहती है। पहले एनकाउंटर करती है, फिर इनाम घोषित कर दिया जाता है। अखिलेश यादव ने सरकार से उन अपराधियों की सूची जारी करने की मांग की है, जिन पर इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सीतापुर में कुत्तों के हमलों से बच्चों की मौत के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर करने वाली सरकार कुत्तों के हमलों से बच्चों को क्यों नहीं बचा पा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के परिवार को 50 लाख मदद की मांग

अखिलेश यादव ने जेल में हुई मौतों पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लगता था कि हम धर्म देखकर मुआवजा देते हैं। अब तो पीड़ित परिवार हिंदू हैं, फिर मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा।

मुद्दों से ध्यान हटाने की हो रही कोशिश

अखिलेश यादव ने कैराना और नूरपुर उपचुनाव से पहले बीजेपी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता उल्टे सीधे बयान देकर मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। सपा की जीत पर पाकिस्तान में आतिशबाजी के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को यह बताना चाहिए कि पाकिस्तान में खीर किसके नेताओं ने खाई। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता चुनाव के वक्त किसानों और युवाओं की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed