फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says congress and bjp is responsible for unemployment and poverty in country

अखिलेश यादव का हमला, 'गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस-भाजपा जिम्मेदार'

Thu, 28 Mar 2019 04:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav says congress and bjp is responsible for unemployment and poverty in country
फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों ही जिम्मेदार है। पिछले तीस चालीस साल में दूसरे देश काफी विकसित हो गए। देश को पीछे ले जाने के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। भाजपा भी उसके नक्शेकदम पर चल रही है।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने कर्ज माफी और किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया लेकिन किसान बदहाल हो गए। समाजवादी पार्टी गरीबों को खुशहाल रखने के लिए बड़ा पैकेज तैयार करने के लिए अध्ययन करवा रही है।
विज्ञापन


आजम का लाइसेंस कैंसल तो सीएम का भी हो
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद आजम खां की तरफ इशारा करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि जितना अन्याय आजम खां के साथ भाजपा ने किया है उतना कोई नहीं कर सकता है। आजम का लाइसेंस कैंसिल किया तो मुख्यमंत्री का भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेस पावर को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज

अखिलेश ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना साधते हुए ‘स्पेस पावर’ को लेकर नरेंद्र मोदी के दावे पर तंज कसा। अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा कि आज नरेंद्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया। डीआरडीओ और इसरो को बधाई, यह आपकी सफलता है। भारत को और सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद।

भाजपा की नैतिकता का भंडाफोड़
अखिलेश ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे जाने पर कहा कि बीजेपी के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया- विकास पूछ रहा है कि मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं? युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे। अब बड़े-बुजुर्ग भी नहीं देंगे। भाजपा अंदर से टूट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed