{"_id":"5c95c8fcbdec22143e2c5f91","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-use-nationalism-to-avoid-all-questions-from-janata","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जनता के सवालों से बचना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जनता के सवालों से बचना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव
Sat, 23 Mar 2019 11:19 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग आज जनता के सवालों को टालने के लिए राष्ट्रवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2014 के चुनाव में अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन बुरे दिन आ गए। अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्घांजलि देने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि बाराबंकी में होलिका दहन के अवसर पर मेरे व मायावती के पोस्टर जलाए गए। जो दिखाता है कि भाजपा ने पिछड़ों के साथ पिछले पांच साल में कैसा बर्ताव किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन सबका हिसाब लेगी और भाजपा को जवाब देना होगा। अब चुनाव होने वाले हैं। युवाओं को नौकरियां नहीं मिली। दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था लेकिन नोटबंदी से करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं। जनता चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन