फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says bad policies of BJP are behind price rise.

Akhilesh Yadav : जलभराव पर सपा अध्यक्ष ने कसा तंज, स्मार्ट सिटी के नाम पर प्रदेश सरकार ने जनता को दिया धोखा

Mon, 11 Sep 2023 07:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Sep 2023 07:31 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और अब सरकार भवन निर्माण सामग्री पर भी जीएसटी बढ़ाकर घर बनाना महंगा कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says bad policies of BJP are behind price rise.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर आए बजट में जमकर लूट और भ्रष्टाचार हुआ, जिसका नतीजा सबके सामने है। राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में हुई बरसात से हालात खराब हैं। बारिश से भाजपा की स्मार्ट सिटी बह गई।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि लखनऊ में हर जगह भारी जलभराव की स्थिति है। कई कालोनियों में पानी भर गया। हजारों घरों और दुकानों में पानी घुस गया। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई। वर्षो से नगर निगम पर काबिज भाजपा ने राजधानी लखनऊ की सीवर और सफाई व्यवस्था के लिए कोई काम नहीं किया। प्रदेश की जनता जानना चाहती हैं कि स्मार्ट सिटी के नाम पर दिए गए सैकड़ों करोड़ रुपए के बजट का क्या हुआ?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं करती है। बीते सात साल में प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा ने सपा सरकार में हुए विकास कार्यो को भी रोक दिया, जिसकी वजह से राजधानी सहित अन्य शहरों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश से लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, झांसी, बहराइच, संभल समेत अन्य जिलों की जो स्थिति है, उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार के विकास और सुशासन के सारे दावे हवाई हैं। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कुशासन और अराजकता की प्रतीक बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगा होगा घर बनाना: ईंट, मौरंग, बालू और गिट्टी पर 18 प्रतिशत लगेगी जीएसटी


ये भी पढ़ें - बोले ओम प्रकाश राजभर: दिल थाम कर बैठें, मैं और दारा सिंह बनेंगे मंत्री, एनडीए के मालिक सिर्फ शाह और मोदी


भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी थोपकर घर बनाना भी महंगा कर रही सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाने-पीने की चीजों की कीमतें पहले से आसमान छू रही हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि दवाओं की महंगाई और महंगे इलाज ने लाखों परिवारों की कमर तोड़ रखी है। अब सरकार भवन निर्माण सामग्री पर नए सिरे से जीएसटी थोपकर घर बनाना भी महंगा करने की तैयारी में है। ईंट, मौरंग, बालू और गिट्टी पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने से गरीबों पर और मध्यम वर्ग पर बड़ा बोझ पड़ेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके झूठे वादों की सजा देगी। घोसी उपचुनाव के परिणाम से जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब वह भाजपा सरकार को और बर्दाश्त नहीं करेगी। दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

चमन आरा बनीं महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सिद्धार्थनगर निवासी चमन आरा को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। मालूम रहे कि चमन आरा नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed