फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: This election will decide the future of the coming generations

अखिलेश यादव बोले: आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा यह चुनाव, पीएम ने कन्नौज से कर लिया किनारा

Sat, 11 May 2024 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 May 2024 08:35 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव आने वाले पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा। यह चुनाव बताएगा कि देश किस तरफ जा रहा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: This election will decide the future of the coming generations
जनता का अभिवादन करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिले में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने रोड शो किया। बिधूना के भगत सिंह चौराहा से एरवाकटरा तक के 16 किमी. के रोड शो में जगह-जगह भीड़ देखकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विज्ञापन


सपा सुप्रीमो का हेलीकाप्टर तहसील मैदान में शनिवार दोपहर उतरा। जहां से वह वाहन के जरिए भगत सिंह चौराहा पर पहुंचे। जहां पर खड़े रथ पर चढ़कर जुटी भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक वोट न पड़ जाए तब तक आप हमारी मदद करने के लिए घर-घर जाकर वोट मांगना। हमारे साथी घर घर जाकर वोट मांगेंगे और समाजवादी पार्टी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि यह जो चुनाव होने जा रहा है 2024 का यह चुनाव न केवल हमारे भविष्य बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक लोग हैं और दूसरी तरफ समाजवादी व इंडिया गठबंधन के लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और अन्याय दिया। कोई वर्ग नहीं बचा जिसे भाजपा सरकार ने अपमानित न किया हो। उन्होंने कहा इन लोगों ने भेदभाव के साथ जितना अन्याय कर सकते थे अब तक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम कन्नौज से किनारा कर सीधे दिल्ली चले गए
बिधूना से रोड शो करते हुए एरवाकटरा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां जुटी भीड़ को संबोधित किया। कहा कि कन्नौज, इटावा व मैनपुरी सीट पर हम जीत रहे हैं। रिकार्ड जीत होगी। यही वजह है कि पीएम यहां नहीं आए। कन्नौज से किनारा कर पीएम सीधे दिल्ली चले गए।


इटावा व कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी को खटारा इंजन कहते बोले कि दोनों खटारा हो गए हैं। इनका सफाया होने जा रहा है। दोनों ने सभी का अपमान किया है। कन्नौज वाले ने तो वोट खरीदने की बात कबूली है। शाक्य समाज के बारे में कहा कि भगवान बौद्ध की मूर्ति हटवा दी गई। लोधी व शाक्य समाज के लोगों को इस दौरान साधने का प्रयास किया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में तमाम बीमारियों हो रही हैं। अब वैक्सीन बनाने वाली कंपनी कह रही है कि यह वैक्सीन वापस ले लेंगे। इसके बाद उन्होंने किसानों को साधते हुए उनका कर्ज माफ कराने का दावा किया। वहीं इस दौरान पुलिस के बारे में भी कहा। बोले कि ये खाकी...। अभी तो भाजपा ने फौज में चार साल की नौकरी का प्रावधान किया है। अगर भाजपा फिर आई तो खाकी की नौकरी तीन साल की कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed