{"_id":"5c3a1183bdec227396043dcd","slug":"akhilesh-yadav-said-this-alliance-is-more-than-a-election-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अत्याचारों से भगवान को भी हुई होगी पीड़ा : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अत्याचारों से भगवान को भी हुई होगी पीड़ा : अखिलेश यादव
Sat, 12 Jan 2019 09:40 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
मायावती और अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर पर हो रही राजनीति को लेकर भी सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम-कृष्ण की धरती पर भाजपा के अत्याचारों से भगवान को भी पीड़ा हुई होगी। भाजपा की नफरत की कूटनीति व अन्याय से मुक्ति के लिए हम एकजुट हुए हैं। सपा-बसपा के कार्यकर्ता भाजपा के अत्याचारों का मिलकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को मायावती के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश जहां कांग्रेस के प्रति नरम दिखाई दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस का जिक्र तक नहीं किया। वहीं सपा-बसपा गठबंधन को चुनावी गुणा-भाग से आगे का बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार का विनाश करने के लिए बसपा और सपा का मिलना जरूरी था। सपा-बसपा मिलकर प्रदेश से भाजपा का सफाया करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने पूरे देश में अराजकता का माहौल बना दिया है। उत्तर प्रदेश को जातीय प्रदेश बना दिया है। जाति देखकर अस्पतालों में इलाज होता है, थानों में रिपोर्ट लिखी जाती है। बेकुसूर लोगों के एनकाउंटर जाति और धर्म देखकर किए जा रहे हैं। प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। शरीफों का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा ने भगवानों को भी जाति में बांट दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा, कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों से सावधान रहना होगा। भाजपा दंगा कराने का भी प्रयास कर सकती है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को एक सूत्र में बांधने के बजाय नफरत का वातावरण बनाया है।
भाईचारा बढ़ाने के बजाय जात-पांत में बांटने का काम किया। भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों में भय का वातावरण बना रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान आत्महत्या कर रहा है। भाजपा के झूठे वादों से निराश नौजवान बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।