{"_id":"6a4fd50307912bb1d60d1a86","slug":"akhilesh-yadav-said-the-donation-theft-case-has-exposed-the-reality-of-the-bjp-the-party-should-change-its-n-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: चंदा चोरी के प्रकरण से सामने आई भाजपा की असलियत, अपना नाम बदल ले पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: चंदा चोरी के प्रकरण से सामने आई भाजपा की असलियत, अपना नाम बदल ले पार्टी
Thu, 09 Jul 2026 10:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:36 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे से जुड़े प्रकरण ने भाजपा का असली चरित्र उजागर कर दिया है। दुनिया भर में भारत की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है, दवाइयों और डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है। मेरठ में पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अत्याचार और अन्याय का अंत अब निकट है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को बचाने का चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश से बदलाव की शुरुआत होगी और जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
चंदा चोरी के प्रकरण से सामने आई भाजपा की असलियत
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे से जुड़े प्रकरण ने भाजपा का असली चरित्र उजागर कर दिया है। भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए।