{"_id":"65b7f7b70b586e094b0dde33","slug":"akhilesh-yadav-said-that-the-condition-of-universities-is-bad-under-bjp-rule-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इलाहाबाद विवि की घटना को लेकर अखिलेश का भाजपा पर वार, बोले- BJP राज में विश्विद्यालयों के हाल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इलाहाबाद विवि की घटना को लेकर अखिलेश का भाजपा पर वार, बोले- BJP राज में विश्विद्यालयों के हाल खराब
Tue, 30 Jan 2024 12:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देर रात एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा राज में विश्वविद्यालयों में रैगिंग से भी बदतर हालात हैं। इलाहाबाद विवि के हालिया मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर व कुछ अन्य विवि कर्मियों द्वारा एक छात्र की पैंट उतरवाने, मारने-पीटने व बेइज्जत किए जाने का बेहद अपमानजनक और अति गंभीर तथा संवेदनशील मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस घटना से आहत छात्र द्वारा कार्रवाई न किये जाने की दशा में अपना जीवन तक दांव पर लगाने की बात की है। केंद्रीय विवि होने के नाते राष्ट्रपति के स्तर पर इसका संज्ञान लिया जाए और तुरंत दंडात्मक कार्रवाई हो।
विज्ञापन