फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said that patients are not getting facilities in government hospitals of UP

अखिलेश का तंज: पब्लिक सर्वेंट स्वास्थ्य मंत्री को मरीजों पर नहीं आता तरस, प्रसूताओं के भोजन में भी घोटाला

Sat, 14 Oct 2023 11:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि बलरामपुर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को घटिया क्वालिटी का भोजन दिया जा रहा है। समय से नाश्ता-खाना नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that patients are not getting facilities in government hospitals of UP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बदहाली का शिकार है। अस्पतालों में प्रसूताओं और मरीजों को मिलने वाले भोजन में भी घोटाला किया जा रहा है। सरकार और पब्लिक सर्वेंट स्वास्थ्य मंत्री मरीजों की हालत पर तरस नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि बलरामपुर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को घटिया क्वालिटी का भोजन दिया जा रहा है। समय से नाश्ता-खाना नहीं दिया जा रहा है। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं होने से मरीज और तीमारदार बाहर खुले में लेटने को मजबूर हैं। देवरिया में पिछले दिनों 35 बेड पर 52 बच्चों का इलाज होते पाया गया। केजीएमयू और लारी अस्पताल में मरीजों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बरेली के पीड़ित परिवारों से कल मिलेंगे सपाई
सपा का एक प्रतिनिधिमंडल 16 अक्तूबर को बरेली में सीबीगंज की प्रिया कश्यप और फरीदपुर के गांव डभौरा में पीड़ित परिवार से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव अता उर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम विधायक, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन और सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश कल जाएंगे देवरिया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 अक्तूबर को देवरिया जाएंगे। वह वहां के रुद्रपुर हत्याकांड में पीड़ित दोनों परिवारों के सदस्यों से मिलेंगे। सोमवार को ही मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव का ब्रह्मभोज है।


अखिलेश से मिले एमपी के सपा नेता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के पार्टी नेता मिले। इस दौरान टिकटों को लेकर बातचीत हुई। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि गठबंधन के तहत सपा वहां पूरी तैयारी से चुना लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed