फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said that partiality is the biggest vice in democracy, a lesson will be learnt in the elections

अखिलेश बोले: कुछ लोगों का भूत उतारेगा बूथ, बिना नाम लिए सीएम योगी पर साधा निशाना; पलटवार- सपा हिंदू विरोधी

Sat, 19 Jul 2025 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Jul 2025 09:31 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव और भाजपा के नेताओं के बीच फिर से बयानों का वाद-विवाद बढ़ गया है। अखिलेश के बयान में भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that partiality is the biggest vice in democracy, a lesson will be learnt in the elections
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण है। भाजपा भेदभाव और नफरत की राजनीति करती है। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों का भूत अगली बार बूथ उतारेगा। वे सीएम के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि लातों के भूत, बातों से नहीं मानते।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों और महिलाओं, सभी को धोखा दिया है। विकास और रोजगार के लिए कोई कार्य नहीं किया। सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए संवैधानिक पदों पर आसीन लोग अपनी भाषा और पद की मर्यादा को भूलकर संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रहे है। जनता अब भाजपा को और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके नफरती एजेंडे का अंत कर देगी।

विज्ञापन

हिंदू विरोधी हैं अखिलेश, कांवड़ यात्रा में बवाल के पीछे साजिश : भूपेंद्र

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव हिंदू विरोधी हैं। कांवड़ यात्रा सहित अन्य सनातनी परंपराओं और ऋषि-मुनियों पर टिप्पणी करना उनकी इसी मानसिकता का परिचायक है। इंडिया गठबंधन भी स्वार्थ और अवसरवाद का प्रतीक है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा से बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जो घटनाएं हो रही हैं, वह किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। संभव है कि इसके पीछे सपा की मानसिकता काम कर रही हो। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। प्रदेश में कानून का राज है। अराजकता की इजाजत किसी को नहीं है, दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी।

संगठन चुनाव के बारे में चौधरी ने बताया कि 98 में से 70 जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। बाकी जिलों में भी जल्द प्रक्रिया पूरी होगी। प्रदेश संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed