फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said Rojgar Mela is just an event for BJP youth are being duped in name of jobs

UP Politics: 'रोजगार मेला भाजपा के लिए केवल एक इवेंट...', अखिलेश बोले- नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा

Fri, 29 Aug 2025 10:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार मेला भाजपा के लिए केवल एक इवेंट है। नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। विदेश में जाने वाले युवाओं का शोषण नहीं होगा? इसकी गारंटी कौन देगा?

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Rojgar Mela is just an event for BJP youth are being duped in name of jobs
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए रोजगार मेला सिर्फ एक इवेंट है। आरोप लगाया कि नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। लगता है भाजपा के लोग विदेश में नौकरी के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी के एजेंट बनकर नाममात्र के वेतन पर युवाओं की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के लिए नौकरी भी एक जुमला है। लेकिन, प्रदेश के सचेत युवा झांसे में नहीं आएंगे। जहां नौ साल इंतजार किया है, कुछ दिन और कर लेंगे। चुनाव में यही युवा भाजपा सरकार का टोकन काटेंगे। सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ये भी बताएं कि विदेश में जाने वाले युवाओं का शोषण नहीं होगा? इसकी गारंटी कौन देगा। 

विज्ञापन

लोग रोजी-रोटी की तलाश में बाहर जाने को मजबूर

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन साबित कर रहे हैं कि निवेश और उससे सृजित होने वाला रोजगार का दावा फुस्स हो गया है। आरोप लगाया कि सरकार ने गुजरात के लोगों को कारोबार और ठेकों में उत्तर प्रदेश के लोगों से ज्यादा काम दिया। स्किल मैपिंग का कोई भी नतीजा नहीं निकला। लोग रोजी-रोटी की तलाश में बाहर जाने को मजबूर हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 वर्षों में ऐतिहासिक रूप से भारतीयों का विदेश पलायन हुआ

सपा मुखिया ने कहा कि सरकार अरबपतियों को सकारात्मक वातावरण नहीं दे पाई। इस वजह से पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक रूप से भारतीयों का विदेश पलायन हुआ है। पलायन का झूठ फैलाने वाले न तो उत्तर प्रदेश के हितैषी हैं और न ही प्रदेशवासियों के हितैषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed