फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, people of the state are dying due to dengue, minister is busy outside elections

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, डेंगू से मर रहे प्रदेशवासी, मंत्री बाहर चुनाव में व्यस्त

Wed, 08 Nov 2023 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

सपा ने यूपी डायल 112 महिला कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि डायल 112 की महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रही थीं। उनके धरने को कुचलने के लिए भाजपा सरकार ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, people of the state are dying due to dengue, minister is busy outside elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों से मरीज तड़प-तड़पकर मर रहे है, जबकि भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल यूपी के बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि हमीरपुर में फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं मिली तो परिवारीजन ठेले पर मरीज को ले जाने पर मजबूर हो गए। व्हीलचेयर न मिलने पर पिता अपनी पीठ पर पुत्र को लादकर ले जाता है। औरैया के विधूना में सीएचसी के बाहर भाई द्वारा बहन का शव पीठ में बांधकर बाइक से घर ले जाने की घटना विचलित करने वाली है। अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण हर रोज मरीज मर रहे हैं।
विज्ञापन


भूमाफिया के कारण खुदकुशी कर रहे लोग
अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा के भू-माफिया के कारण लोग वीडियो बनाकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। कार्रवाई करने के लिए इससे बड़ा सुबूत क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112 की महिला कर्मियों के खिलाफ संवेदनहीनता की सारी हदें पार
समाजवादी पार्टी ने यूपी डायल 112 महिला कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डायल 112 की महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रही थीं। उनके धरने को कुचलने के लिए भाजपा सरकार ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि सपा सरकार में पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए बनाए गए डायल 100 सिस्टम को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। इस सरकार ने पुलिस व्यवस्था को ठीक करने के बजाय पहले नाम बदला और अब वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का षड्यंत्र कर रही है। यह भाजपा का नारी वंदन नहीं, बल्कि नारी बंधन का नमूना है। सपा के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला, नेहा यादव, वंदना चतुर्वेदी ने बुधवार को ईको गार्डन पहुंच कर आंदोलन कर रही महिलाओं का समर्थन किया।

कांग्रेस और भाजपा ने पीडीए को बना रखा गरीब 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को गरीब बनाए रखा। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के ताकत में आने पर जातीय जनगणना होगी। सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान उन्हें मिलेगा। पिछड़ों को मंडल कमीशन के अनुसार 27 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा।


सपा अध्यक्ष लगातार चौथे दिन मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से बहुत वादे किए थे, लेकिन उनका दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ? किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। गरीबों को आवास नहीं मिला। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। आज महंगाई चरम पर है। गरीब और गरीब होता जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed