{"_id":"5c054999bdec2241454bbe44","slug":"akhilesh-yadav-said-killing-of-inspector-is-proof-of-jungleraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या जंगलराज का प्रमाण : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या जंगलराज का प्रमाण : अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भय और दहशत का माहौल है। बुलंदशहर जिले में स्याना थाने के इंस्पेक्टर की हत्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज आ गया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने यहां जारी बयान में बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृत इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में थाने भी सुरक्षित नहीं हैं। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
जबसे भाजपा सत्ता में आई है, पुलिस व्यवस्था बदहाल है। भाजपा नफरत की राजनीति फैला रही है। इसी कारण सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। भाजपा का एजेंडा समाज का बंटवारा करने का है। बीस महीने के भाजपा सरकार के कार्यकाल में जान-माल की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन