फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: changes were made in the recruitment of Lekhpal, reducing the number of general category

अखिलेश बोले: विरोध के बाद हुआ लेखपाल भर्ती में बदलाव, सामान्य वर्ग के घटे 905 पद; ओबीसी के बढ़े इतने

Mon, 29 Dec 2025 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Dec 2025 10:18 PM IST
सार

 Lekhpal Recruitment Exam: लेखपाल भर्ती परीक्षा का संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: changes were made in the recruitment of Lekhpal, reducing the number of general category
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लेखपाल भर्ती के लिए संशोधित सूची जारी होने पर राजनीतिक दलों में इसका श्रेय लेने की होड़ मची है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सपा के विरोध के बाद आयोग ने लेखपाल भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी किया है। इसमें ओबीसी के 717 पद बढ़ाए गए, जबकि सामान्य वर्ग के 905 पद घटे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा के नेता वे घोटालेबाज हैं, जो संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण भी सरेआम मार देते हैं। जानबूझकर आरक्षण की हकमारी करते हैं और सोचते हैं कि पकड़ गए तो दे देंगे। इससे साफ होता है कि ओबीसी हो, दलित, अल्पसंख्यक या महिला, ये सब भाजपा की निगाह में दोयम दर्जे के लोग हैं।
विज्ञापन


लूट का मिशन बना जल जीवन मिशन : अखिलेश
 सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन भाजपा सरकार के लूट का मिशन बन गया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। जब से भाजपा सरकार आई है, तब से हर विभाग और हर काम में लूट चल रही है। भ्रष्टाचार में भाजपा सरकार नंबर एक पर है। निर्माण कार्यो, सड़कों के निर्माण, जल जीवन मिशन समेत सभी कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि कई जिलों में पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सहन कर पाने के कारण धराशायी हो गईं। इस सरकार में तमाम तरह का अवैध कारोबार हो रहा है। इन कार्यों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा है कि पूरे प्रदेश में अवैध और नशे के कारोबार का जाल फैला हुआ है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में माफिया पैदा कर दिया है। भूमाफिया, ड्रग माफिया, खनन माफिया प्रदेश में लूट मचाए हुए हैं। कन्नौज के छिबरामऊ में चार दिन में ही 20 लाख रुपये में बनाई गई सड़क उखड़ गई।

त्रिपुरा के छात्र की हत्या घृणित मानसिकता का नतीजा

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है। विघटनकारी सोच रोज किसी की जान ले रही है और सरकारी अभयदान प्राप्त ये लोग विष बेल की तरह फलफूल रहे हैं। अखिलेश ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed