फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said- BJP is ruining primary education

UP: अखिलेश यादव बोले- प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही भाजपा, स्कूल बंद कर संविधान को कर रही कमजोर

Fri, 25 Jul 2025 09:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Jul 2025 09:10 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हो जाएंगे तो गरीब और पीडीए परिवार के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said- BJP is ruining primary education
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी और प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही है। गरीबों को शिक्षा से दूर कर षड्यंत्र कर रही है। भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर संविधान को कमजोर कर रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि संविधान के तहत ही शिक्षा का अधिकार का कानून है। भाजपा स्कूलों को बंद कर संविधान और कानून से मिले शिक्षा के अधिकार को छीन रही है। जब स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हो जाएंगे तो गरीब और पीडीए परिवार के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है। खुद भाजपा के लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। डिप्टी सीएम तक को डांटा जा रहा है।
विज्ञापन


सपा ने फूलन देवी को किया याद
प्रदेश सपा मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। प्रदेश सपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी अन्याय व अत्याचार के कारण बागी बनीं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ने फूलन देवी को सांसद बनाकर उन्हें नई पहचान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed