फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said BJP is full of criminals crime and corruption are at its peak in UP

UP News: 'भाजपा में अपराधियों की भरमार...', अखिलेश बोले- अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर; अराजकता की गिरफ्त में यूपी

Mon, 16 Jun 2025 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 10:58 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला। कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। यूपी अराजकता की गिरफ्त में है। स्वदेशी बाजार चीन के उत्पादों से पटे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said BJP is full of criminals crime and corruption are at its peak in UP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वह भू-माफिया को प्रश्रय देती है। भाजपा के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में यूपी अराजकता की गिरफ्त में है। अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख केंद्र सरकार को स्वदेशी अपनाने की बात क्यों नहीं करते हैं। आज देश का पूरा बाजार चीनी सामानों से पटा हुआ है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन

आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफल

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसकी आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफल हैं। केंद्र की 11 वर्ष और प्रदेश की नौ वर्ष की भाजपा सरकार में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार मिल कर अभी भी समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों का फीता काट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed