फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP has no right to seek votes in Bihar in the name of JP, responded to the election camp

अखिलेश यादव बोले: भाजपा को बिहार में जेपी के नाम पर वोट मांगने का हक नहीं, चुनाव प्रचार करने पर दिया जवाब

Sat, 11 Oct 2025 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Oct 2025 08:07 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ किया है कि यदि कांग्रेस और राजद चुनाव प्रचार के लिए उनको बिहार बुलाती है तो वह जरूर वहां जाएंगे। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: BJP has no right to seek votes in Bihar in the name of JP, responded to the election camp
पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा ने पूरे प्रदेश में लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल केंद्र (जेपीएनआईसी) सोशलिस्ट म्यूजियम बनाया। भाजपा सरकार ने इसकी दुर्दशा कर दी। अब भाजपा बिहार में जेपी के नाम पर किस मुंह से वोट मांगेगी।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि भाजपा सरकार चाहे जितना छिपाए और पुलिस लगाकर चाहे जितना रोके, हम लोग जेपीएनआईसी नहीं बिकने देंगे। समाजवादी सरकार में इस म्यूजियम को और अच्छा बनाएंगे। जेपी ने सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोग जेपी की तरह जनता को जगाकर इस तानाशाही और अत्याचारी सरकार को हटा देंगे। उनका संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी प्रासंगिक है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में रायबरेली में वाल्मीकि समाज के नौजवान के साथ जो घटना हुई, वैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही है। भाजपा सरकार कानून के हिसाब से नहीं चल रही है। न्यायालय को नहीं मान रही है। जब मुख्यमंत्री की सोच ही बुलडोजर जैसी होगी तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति के आधार पर हो रहा भेदभाव
अखिलेश यादव ने कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव के चलते हरियाणा में आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली और जाति के आधार पर मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। भाजपा जातीय समीकरण को अपनी सोशल इंजीनियरिंग कहती है। जब उसी से हारने लगती है तो हाईकोर्ट भागते हैं।


बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में जहां-जहां बुलाया जाएगा हम प्रचार के लिए जाएंगे। तालिबान को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि मामला विदेश नीति का है। हमारे विदेश मंत्री तालिबान के विदेश मंत्री का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन लेकिन यहां मुख्यमंत्री तालिबान के बारे में क्या कहते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed