{"_id":"67ea89eb176dc0368906c4e0","slug":"akhilesh-yadav-s-allegation-i-was-stopped-from-going-to-idgah-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव का आरोप- मुझे ईदगाह जाने से रोका गया, बोले- देश को संविधान से चलाए भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव का आरोप- मुझे ईदगाह जाने से रोका गया, बोले- देश को संविधान से चलाए भाजपा
Mon, 31 Mar 2025 05:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:56 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे ईदगाह जाने से रोका गया और जब मैंने अफसरों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में पुलिस पर उन्हें ऐशबाग ईदगाह जाने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे जानबूझकर आधे घंटे रोका, आज तक इतनी बैरीकेडिंग नहीं की गई। मैं हमेशा यहां आता रहा हूं। लोकतंत्र और संविधान को सबसे बड़ा खतरा भाजपा से है। देश को संविधान से नहीं, भाजपा से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब मैं यहां (ईदगाह समारोह में शामिल होने) आ रहा था तो जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका। एक घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे क्या समझूं? क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल ना हों?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से देश को नहीं चला रही है। उन्होंने अस्पतालों में इलाज और दवाओं की कमी का भी जिक्र किया और आईएएस अधिकारियों के घोटाले के बाद फरार होने की बात कही।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। कोई देश तभी तरक्की कर सकता है जब सब लोग साथ मिलकर रहते हैं।