फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav replied to PM Modi remark on CM Yogi Adityanath.

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार, दलित-पिछड़े सभी परेशान

Sat, 18 Dec 2021 06:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Dec 2021 06:27 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि योगी सरकार यूपी में अनुपयोगी है। इस सरकार में सभी परेशान हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav replied to PM Modi remark on CM Yogi Adityanath.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपयोगी बताए जाने पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोज़गार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं… यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है।
विज्ञापन


यूपीवाले कह रहे हैं अगर कोई ‘उप-योगी’है तो ‘मुख्य-योगी’ कौन है।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 'यूपी + योगी'= उपयोगी। यूपी के लिए योगी उपयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि योगी राज में यूपी में माफियाराज खत्म हो गया है। पहले पता नहीं होता था कि कब दंगे हो जाएं पर अब पिछले पौने पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed