फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav replied back to yogi adityanath for on remembring aurangjeb.

औरंगजेब का इतिहास याद दिलाने पर अखिलेश ने सीएम योगी पर किया पलटवार, उठाए सवाल

Sat, 08 Sep 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 08 Sep 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav replied back to yogi adityanath for on remembring aurangjeb.
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का सीएम सबका पिता होता है। उस उन्नाव की बेटी का क्या कसूर था। उसने अपनी मांगों को लेकर सिर्फ काला झंडा दिखाया था लेकिन मुख्यमंत्री ने गुस्सा करते हुए उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को एक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला था और कहा था कि जो व्यक्ति अपने बाप-चाचा का न हुआ वह प्रदेश की जनता का क्या होगा। प्रदेश में औरंगजेब का इतिहास दोहराया जा रहा है, जिसने राजसत्ता की खातिर अपने पिता को जेल में डाल दिया। अखिलेश ने इसका जवाब दिया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव शनिवार को गोंडा के करनैलगंज में पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह के यहां उनके भाई और बहनोई की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोंडा जिले में प्रवेश करते ही सड़क गायब हो जाती हैं। यहां सड़क नहीं है केवल गड्ढे हैं और सड़कें अधूरी पड़ी हैं। 17 महीने की सरकार में सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर नए-नए प्रयोग करते हुए सभी जाति व धर्म के लोगों को लड़ाने का फॉर्मूला अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में जब सभी का आधार बन चुका है तो आधार के हिसाब से उनकी गणना करा ली जाए और उसके हिसाब से आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए। किसी भी जाति या धर्म के विरुद्ध नाराजगी नहीं होनी चाहिए।

कहां गए पेट्रोल-डीजल पर प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रभक्त

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अब वो राष्ट्रभक्त कहां हैं जो पिछली सरकार में पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने पर सड़कों पर उतर आते थे। अब रुपया डॉलर के मुकाबले 72 का आंकड़ा पार गया है। भाजपा के लोगों को सिर्फ जनता को परेशान करने का फॉर्मूला पता है। पहले नोटबंदी करके परेशान किया और फिर जीएसटी से व्यापारियों को परेशान किया। जनता नाराज है और सिर्फ चुनाव की तारीख का इंतजार कर रही है। चुनाव में जनता इनके खिलाफ वोट कर जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed