{"_id":"64d1e0545ab1d803570f33df","slug":"akhilesh-yadav-replied-back-on-up-minister-lakshmi-narayan-chaudhary-statement-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: यूपी के मंत्री के विवादित बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- मंत्रीजी को भगवान सन्मति दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: यूपी के मंत्री के विवादित बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- मंत्रीजी को भगवान सन्मति दे
Tue, 08 Aug 2023 12:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:06 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के विवादित बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जवाब दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के यादव जाति को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना, सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्रीजी को भगवान सन्मति दे। यदि अहंकार से मतिभंग होने का कोई उपचार होता तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते।
विज्ञापन
चौधरी ने दिया था विवादित बयान
गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को छुट्टा पशुओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था कि अखिलेश यादव अपनी असलियत से भटक रहे हैं। इसके बाद उन्होंने विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - क्या जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होंगे? ओम प्रकाश राजभर ने दिया बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा: बदले नियम, झंडा- बैनर, और मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे सदस्य, अध्यक्ष को नहीं दिखा सकते पीठ
चौधरी ने कहा था कि अखिलेश मुद्दों पर बात करना नहीं चाहते हैं। उन्हें सदन में महंगाई, बाढ़, सूखा आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बोलने का मौका दिया गया था पर नहीं बोले। मणिपुर को लेकर अड़े रहे जिस पर नियमानुसार चर्चा नहीं हो सकती थी।