{"_id":"5c435ed8bdec22736b5e92b6","slug":"akhilesh-yadav-remark-to-bjp-mla-sadhna-singh-on-her-controversial-statement-about-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने मायावती पर दिए बयान पर किया पलटवार, बोले- ये देश की महिलाओं का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने मायावती पर दिए बयान पर किया पलटवार, बोले- ये देश की महिलाओं का अपमान
Sat, 19 Jan 2019 11:01 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
मायावती पर भाजपा की महिला विधायक द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनिय हैं। ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है।
विज्ञापन
मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं. ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है. ये देश की महिलाओं का भी अपमान है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी जानाकारी के लिए बता दें भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती न तो नर लगती हैं न नारी। साथ ही गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है।
