फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav re elected chief of samajwadi party.

सपा के सुप्रीमो बने अखिलेश यादव, पांच साल के लिए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Thu, 05 Oct 2017 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav re elected chief of samajwadi party.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। आगरा में चल रहे सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें सर्वसम्मति से सपा का अध्यक्ष चुना गया है। खास बात ये है कि पहले अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन साल के लिए होता था, लेकिन इस बार अखिलेश को पांच साल के लिए चुना गया है। इसके लिए पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में सपा का प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चुना गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही सपा की कमान पूरी तरह अखिलेश के हा‌थों में आ गई है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी अखिलेश खेमे के ही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह बोले, मैं अखिलेश या शिवपाल नहीं, सपा के साथ हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को एक जनवरी 2017 को सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव को पद से हटाकर अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, इस बार भी मुलायम मौजूद नहीं थे लेकिन अखिलेश ने अपने भाषण में जिक्र किया कि नेताजी (मुलायम) का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।

मुलायम की नामौजूदगी में अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद सपा में जारी कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। मुलायम समय-समय पर अखिलेश की आलोचना करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मुलायम से झटका खाए शिवपाल 12 तक ले सकते हैं अहम फैसला, समर्थकों ने बढ़ाया दबाव

अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम का अगला कदम क्या होगा। हालांकि लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम पहले ही कह चुके हैं कि वो नई पार्टी या फ्रंट नहीं बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed