अखिलेश यादव बोले- यूपी के शिक्षामित्रों को स्थाई नौकरी चाहिए, चौकीदारी नहीं
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि यूपी शिक्षामित्र, यूपी बीपीएड, यूपीटीईटी 2011, यूपी शिक्षा प्रेरक, यूपी बीपीएड अनुदेशक दावेदार, यूपी ग्राम रोजगार सेवक, यूपी आंगनबाड़ी सहायिका, यूपी आशा बहू, यूपी रसोइया और कार्यरत अनुदेशकों को स्थाई नौकरी चाहिए, स्थाई चौकीदारी नहीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2019
वहीं, उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा नेता अपनी रैलियों में विपक्ष की ही बातें क्यों कर रहे हैं? क्या भाजपा के पांच साल के शासनकाल में उनकी अपनी कोई भी सकारात्मक उपलब्धि नहीं है।
अखिलेश ने आगे कहा कि जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा नेता और कार्यकर्ता गर्मी का बहाना करके प्रचार करने से बच रहे हैं।
‘विकास’ पूछ रहा है... भाजपा अपनी रैलियों में केवल विपक्ष की ही बातें क्यों कर रही है? क्या भाजपा के पाँच साल के शासनकाल में उनकी अपनी कोई भी सकारात्मक उपलब्धि नहीं है?
जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गर्मी का बहाना करके चुनाव प्रचार से बच रहे हैं. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2019