फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav press conference on PF scam of UPPCL.

पीएफ घोटाले पर ऊर्जा मंत्री ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, कहा- उनके आरोप तथ्यों से परे

Tue, 05 Nov 2019 07:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav press conference on PF scam of UPPCL.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के बाद यूपी के ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल में हुए पीएफ घोटाले पर पूर्व सीएम के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव के आरोप तथ्यों से परे और राजनीति से प्रेरित हैं। वह हर घर में बिजली पहुंचने की योजना से बौखला गए हैं और आंकड़ों को छिपा रहे हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार में ही 21 अप्रैल 2014 को निवेश का फैसला लिया गया था और पहला निवेश 17 मार्च 2017 को डीएचएफएल में किया गया। कर्मचारियों का पैसा कहां जमा होगा ये तय करने का अधिकार ट्रस्ट को है। इसमें ऊर्जा मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही मैंने जांच शुरू करवाई और सीबीआई जांच की सिफारिश की। घोटाले की पटकथा लिखने वाले पूर्व और मौजूदा लोगों पर कार्रवाई होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों का पीएफ लूटने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटिंग जज से कराई जाए मामले की जांच

इसके पहले अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल से ज्यादा हो चुके हैं। सपा सरकार में डिफॉल्टर कंपनी डीएचएफएल को एक भी पैसा नहीं दिया गया। यह बात एफआईआर में स्पष्ट है कि पैसा कब दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विपक्ष से डरकर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी। अखिलेश ने सच उजागर करने के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच करवाने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को कमजोर सीएम करार देते हुए कहा कि वह मंत्री को तो हटाना चाहते हैं लेकिन हटा नहीं सकते। वह इतने कमजोर मुख्यमंत्री हैं कि जिन्हें हटा देना चाहिए वो कुर्सी पर बैठे हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि 300 से ज्यादा विधायक मुख्यमंत्री को पसंद नहीं करते। इस आधार पर उन्हें  खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि आज यूपी के लोग सबसे ज्यादा महंगी बिजली खरीद रहे हैं और बिजली विभाग में ये सब हो रहा है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आज यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब दौर में है। सराफा व्यापारियों से लूट हो रही है। हर रोज हत्याएं हो रही हैं लेकिन मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed