फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav press conference on 20 February in Lucknow.

उत्तर प्रदेश के नही हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वह बाहर से आये हैं : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Sat, 20 Feb 2021 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Feb 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav press conference on 20 February in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों के साथ-साथ अपनी भाषा से सभी वर्गों को अपमानित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विकास की बात नहीं करते हैं। वह सदन में भी ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं जो किसी भी मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नहीं हैं। वह बाहर से आए हैं लेकिन यूपी की जनता ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्हें विकास की बात करनी चाहिए। विकास से ही उत्तर प्रदेश का भला होगा।
विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न दलों के नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं। धान की लूट हो गई और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि किसानों को एमएसपी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो तीनों कृषि कानून बनाए हैं, वह बड़े उद्योगपति और पूजीपतियों के लिए बने हैं। इतना लूट और भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार हो रहा है। ये कृषि कानून लाए ही इसलिए गए हैं कि कृषि पर कुछ उद्योग घरानों का कब्जा हो जाए।


उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को निराश किया है। किसान नौजवान से लेकर कोई भी वर्ग अगर अपनी मांगों को लेकर आता है तो उसे यह सरकार अपमानित करती है।  भाजपा सरकार के पास अपना कोई काम दिखाने के लिए नहीं है। मुख्यमंत्री समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों को अपना बताकर विज्ञापन दे रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed