यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले, सपा सरकार बनी तो गरीबों का घर गिराने वाले अफसरों पर भी होगी कार्रवाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलग-अलग पार्टियों से सपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया और कहा कि यह सरकार अब जाने वाली है। इसके मुखिया की भाषा बदल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो अधिकारी नक्शा निकालकर गरीबों का घर बुल्डोज कर रहे हैं सपा की सरकार आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा नहीं है लेकिन उसे तो नहीं गिराया गया।
अयोध्या में जिन लोगों के घर गिराए गए हैं सपा सरकार बनने पर उनकी मदद की जाएगी। मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सौ साल से रहने वालों पर बुलडोजर चलवाने वाले भी नहीं बचेंगे।
अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जाने वाली है तभी सरकार के मुखिया की भाषा बदल गई है। यूपी की जनता खुशहाली चाहती है। भाजपा से हर वर्ग दुखी है। इनके पास अपना काम बताने को नहीं है। वे दूसरे प्रदेश कि फोटो चुराकर अपना काम बता रहे हैं। युवाओं ने सोशल मीडिया पर विरोध किया है। उन्हें आइना दिखाया है।
अखिलेश यादव ने इस मौके पर सपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। मंगलवार को पूर्व मंत्री मनपाल सिंह लोधी, सांसद जय प्रकाश के भाई जितेंद्र निषाद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह और गोंडा से अब्दुल हफीज सपा में शामिल हो गए। इसके पहले वह बसपा में थे।
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर किया ट्वीट
इसके पहले अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर ट्वीट करते हुए कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।
आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 14, 2021