{"_id":"632aaa5254741a5967726e0b","slug":"akhilesh-yadav-opposes-madarsa-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madarsa Survey: मदरसा सर्वे पर अखिलेश यादव बोले- सरकार जनता को हिंदू-मुसलमान में उलझाना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madarsa Survey: मदरसा सर्वे पर अखिलेश यादव बोले- सरकार जनता को हिंदू-मुसलमान में उलझाना चाहती है
Wed, 21 Sep 2022 11:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:41 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन का बनाना चाहती है। क्या मदरसा सर्वे से ये हो जाएगा?
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह मदरसा सर्वे के खिलाफ हैं। सरकार पूरे प्रदेश को हिन्दू-मुसलमान में उलझाना चाहती है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार बताएगी कि एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था मदरसा के सर्वे से आएगी?
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार जानबूझ कर आजम खां को निशाने पर ले रही है। आजम खां पर जुल्म की इंतहा हो रही है। मुकदमा हुआ और यूनिवर्सिटी की दीवार तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि मदरसों के सर्वे पर विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उनको मुस्लिम बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। सरकार मदरसों का आधुनिकीकरण करने के लिए सर्वे करा रही है। जांच में सारी कमियां सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मदरसों का सर्वे मुस्लिम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। जिनके पास मदरसे चलाने का लाइसेंस नहीं है, वे अवैध ढंग से कैसे मदरसा चलाएंगे। सर्वे का असली मकसद कुछ लोगों के समझ में आ गया है। वे विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के कुछ लोग सर्वे पर राजनीति करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।