फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav meets mulayam singh

पिता मुलायम से मिलने बेटियों संग पहुंचे अखिलेश

Tue, 10 Jan 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jan 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav meets mulayam singh
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
सीएम अख‌िलेश यादव मंगलवार सुबह प‌िता मुलायम स‌िंह से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक मुलायम के आवास पर रुकने के बाद अख‌िलेश न‌िकल गए। जानकारी के मुताब‌िक अख‌िलेश दोनों बेट‌ियों को साथ लेकर गए थे। मुलायम स‌िंह यादव मंगलवार सुबह टीले वाली मस्जिद गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने अख‌िलेश से मुलाकात की। इस दौरान गायत्री प्रजापत‌ि और संजय सेठ भी मौजूद रहे। कुछ ही देर में श‌िवपाल के भी वहां पहुंचने की सूचना है। इससे पहले राजेंद्र चौधरी अख‌िलेश के घर मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


मुलायम स‌िंह से ‌मुलाकात के बाद सीएम अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपनी विधानसभाओं में जाने की अपील की। साथ ही कहा, जल्द ही प्रचार और सभाओं का कार्यक्रम जारी करूंगा।
विज्ञापन


सोमवार को मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी के इंतकाल हो गया था और मुलायम दिल्ली में थे। इसीलिए वह आज शोक व्यक्त करने मस्जिद पहुंचे। वहां मौलाना के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक जताया। मस्जिद से लौटकर मुलायम ने कहा क‌ि मौलाना मेरे पुराने साथी थे। वहीं अख‌‌िलेश कल ही इमाम की अंत‌िम व‌िदाई में शरीक होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान से द‌िए थे सुलह के संकेत

akhilesh yadav meets mulayam singh
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
गौरतलब है क‌ि सपा में चल रहे पारिवारिक घमासान के बीच कल द‌िल्ली से लौटे मुलायम सिंह यादव ने बयान दिया था क‌ि चुनाव बाद अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री  बनेंगे।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा के टूटने का सवाल ही नहीं हैं। पार्टी में एकता बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव बाद अखिलेश यादव ही यूपी के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके इस बयान को पार्टी में मची कलह पर सुलह का संकेत माना जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह पूरे यूपी में प्रचार करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed