फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav meet azam khan in Rampur of uttar pradesh

अखिलेश यादव बोले, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी सपा

Tue, 10 Sep 2019 05:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Sep 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav meet azam khan in Rampur of uttar pradesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी अकेले ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर कहा कि 100 में से एक हटा लो तो कार्य प्रदर्शन जीरो है। अखिलेश सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मायावती से जुड़े सवाल पर कहा कि उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। आईआईएम में मंत्रियों की क्लास पर कहा कि मंत्रियों को कुछ पता नहीं, इसलिए ट्रेनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि मंत्रियों को क्यों हटाया गया? उन्होंने सवाल किया कि इन्वेस्टमेंट का दावा करने वाले बताएं कि निवेश कहां आ रहा है ? कौन बैंक इन्वेस्टमेंट को सपोर्ट कर रहा है? आज यूपी में दूध भी गुजरात से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केंद्र की तरह प्रदेश सरकार ने भी ढाई साल में कोई नया काम नहीं किया। सपा सरकार के कामों के उद्घाटन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक सूची सरकार देंगे, उनका भी उद्घाटन जल्दी कर दें।

रामपुर दौरा रद्द, बोले-13-14 में फिर जाएंगे

Akhilesh Yadav meet azam khan in Rampur of uttar pradesh

अखिलेश यादव का जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर सोमवार को प्रस्तावित रामपुर दौरा रद्द हो गया। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे 13-14 सितंबर को फिर रामपुर जाने की कोशिश करेंगे। रामपुर जिला प्रशासन को गेस्ट हाउस में रुकने समेत पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें निजी होटल में रुकने के लिए कहा।

प्रशासन ने ऐसा माहौल बनाया ताकि वह रामपुर न जा सकें। उन्हें रामपुर जाने से रोकने के लिए सरकार काम कर रही है और डीएम सरकार को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आजम खां के उत्पीड़न जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास में ऐसे मुकदमे पहले कभी नहीं हुए।

भावी पीढ़ियो के लिए बनाई गई जौहर यूनिवर्सिटी को खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। पूरी पार्टी आजम खां के साथ खड़ी है। रामपुर में भाजपा-प्रशासन व कांग्रेस सब एक हैं। जो भाजपा है वही कांग्रेस है और जो कांग्रेस है वहीं भाजपा है।

'लोकभवन इसलिए नहीं बनाया था कि वहां बैठकर सरकार अन्याय करें'

Akhilesh Yadav meet azam khan in Rampur of uttar pradesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 5, कालिदास में हम भी रहे हैं। लोकभवन इसलिए नहीं बनाया था कि वहां बैठकर सरकार अन्याय करें।

गीता में योगी की परिभाषा कुछ और है। योगी वह है जो दूसरे के दुख को अपना समझे। यहां तो योगी खुद दुख दे रहे हैं। यूपी को पीएम, राष्ट्रपति व गवर्नर तो मिले लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। प्राथमिक स्कूलों में बच्चे नमक रोटी खा रहे थे, उसे दिखाने वाले पत्रकार पर केस दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed